main story रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न, बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है |

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) | छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न | कई कार्यक्रम हेतु सहमति बनी | भाई दूज पूजन संग प्रतिभा सम्मान दिनांक 6 नवंबर को होगा | जिसमे शिक्षा के अलावा अन्य विधा में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाना तय किया गया | सभी प्रकार के ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक- युवती और कात्यायनी, परितज्ञता परिचय सम्मेलन 12 फरवरी 2023 को विप्र भवन में किया जाना तय है | जिसमे उचित जोड़ी की खोज हेतु, राष्ट्र स्तर के भी इच्छुक जन के लिए विभिन्न जिला के सहयोगियों के संपर्क नंबर दिए जायेंगे | ताकि क्षेत्रवार, सहजता से संपर्क भी किया जा सके | साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर खारुन नदी के तट पर पूजा पाठ और दीप दान कर सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के क्रम में पूर्णिमा के दिन सुबह 6-30 बजे सामूहिक पूजा पाठ और दीपदान किया जायेगा | मीटिंग में प्रदेश संयोजक प्रो सरिता दुबे, प्रांताध्यक्ष भारती किरण शर्मा, नारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, महासचिव सुनीता मिश्रा, कमलेश शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकाश दीवान, संगठन सचिव आई पी शर्मा, संयुक्त सचिव उमेश मिश्रा, सह सचिव प्रकाश दुबे, रत्ना तिवारी, मीना शर्मा, मणिप्रभा तिवारी, सुमन वाजपाई, भारती मिश्रा, सुमन मिश्रा, सिद्धि दुबे, स्नेहलता शुक्ला शामिल रही |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *