प्रांतीय वॉच

ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, घर लौट रहे महिला और भतीजे की मौके पर मौत

Share this

धमतरी। धमतरी जिले में सड़क हादसे( road accident) में महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई। दोनों कहीं से वापस लौटकर घर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक( truck) ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही जान चले गई। हादसा कुरुद थाना क्षेत्र में हुआ है।

कुरुद के डबरा पारा की रहने वाली सिरवंतीन बाई ढीमर अपने भतीजे डागेंद्र ढीमर के साथ खोरपा भटगांव गई थी। इसके बाद दोनों बाइक में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। दोनों अभी रायपुर-धमतरी नेशनल हाईवे में संगवारी ढ़ाबे के पास पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार( high speed) ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर( driver) ट्रक( truck) लेकर मौके से फरार हो गया। उधर, आस-पास के लोग घटना देख तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत दोनों को पास के अस्पताल( hospital) में भी भेजा। लेकिन पहले ही दोनों की जान जा चुकी थी।

घटना के बाद से ट्रक चालक फरार

परिजनों को भी इस घटना की जानकारी( information) दी गई थी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटना के बाद मौके पर पहुंची थी। पुलिस अब ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *