कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहाँ IED ब्लास्ट हुआ हैं। जानकारी अनुसार कोयलीबेड़ा के मरका नार में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस घटना में BSF के एक जवान घायल हुए है। जिसे इलाज के लिए कोयलीबेड़ा हॉस्पिटल में लाया गया है।
जानकारी अनुसार BSF कैम्प से बीमार जवान को अस्पताल लेने जाने के लिए, रोड ओपनिंग पार्टी लगाई गई है। इसी बीच कैंप से कुछ दूर बजरी के पास अचानक आईडी ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से उड़े पत्थर से रोड ओपनिंग में लगे बीएसएफ के जवान के चहरे में चोट आई है। हालांकि IED ब्लास्ट से कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ।