प्रांतीय वॉच

दंतेवाड़ा में 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Share this

दंतेवाड़ा। जिले में 5 लाख के इनामी नक्सली लखमा कोर्राम ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी का सदस्य और नीलावाया जनताना सरकार का अध्यक्ष था। यह मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है। आत्मसमर्पित नक्सली के खिलाफ 17 मामले दर्ज थे।

लखमा कोर्राम पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 लाख रूपये एवं दंतेवाड़ा पुलिस के तरफ से दस हज़ार रुपए इनाम घोषित था। यह गोपनीय सैनिक 3 ग्रामीणों की हत्या सहित कई गंभीर घटनाओं में शामिल था। दन्तेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने विजयादशमी के अवसर पर लखमा कोर्राम को तिलक लगाकर एवं प्रसाद खिलाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिये स्वागत किया। बता दें अब तक लोन वर्राटू अभियान के तहत 140 इनामी माओवादी सहित कुल 559 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *