आफताब आलम
बलरामपुर/ बलरामपुर विकासखंड के ग्राम जरहाडीह एवं डवरा में विधुत उपकेंद्र का भूमि पूजन विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह ने किया |
विधुत उपकेंद्र के भूमि पूजन अवसर पर विधुत मण्डल के कार्यपालन अभियंता आर0 नामदेव, भी उपस्थिति थे |
भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद विधायक वृहस्पत सिंह का क्षेत्र के लोग ने माल्यार्पण कर स्वागत किये |
विधुत उपकेंद्र खुलने से क्षेत्र वासियों को इसका कहा तक लाभ मिल सकता है, विधुत उपकेंद्र से होने वाले लाभ का विधुत मण्डल के कार्यपालन अभियंता ने विस्तार से लोगो को बताया |
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वृहस्पत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगो का बरसो पुरानी मांग था,जिसे आज हमने भूमिपूजन कर क्षेत्र के लोगो के माँग पूरा किया है, क्षेत्र में विधुत समस्या लंबे समय से था जिसका निदान किया गया है |
ग्राम कंडा पुटशू विशेष पिछड़ी क्षेत्र में भी विधुत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जल्द विधुत पहुचा दिया जाएगा जिसके लिए विधुत विभाग के अधिकारियों को बधाई दिए |
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परमेश्वर गुप्ता के द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में मुख्यरूप से विधायक प्रतिनिधि आफताब आलम, रिपूजित सिंह देव,पूर्व पार्षद सलीम खान,एल्डरमेन जफर अहमद, इंद्रजीत दीक्षित, संजीव गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, बिन्देश्वरी गुप्ता, सरपंच डवरा, बृज गुप्ता, श्याम सरपंच,विमल सरपंच कोचलि,राज कुमार गुप्ता, अशोक जयसवाल रामनुजगंज, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे |


