किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। इस पर किसी का जोर नहीं चलता है। प्यार और मोहब्बत में सब कुछ जायज है। प्यार में व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो महिलाओं ने आपसी सहमति से एक ही शख्स से शादी कर ली।
बता दें कि ये दोनों महिलाओं आपस में बेस्ट फ्रेंड है और शादी के बाद भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं। ऐसे में दोनों ने बारी-बारी एक ही शख्स से शादी रचा ली। इतना ही नहीं वे शादी के बाद अब एक ही घर में साथ में रहती हैं। उन्होंने ऐसा कर दोस्ती की मिसाल भी कायम की है।
दरअसल पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली शहनाज और नूर ने एजाज नाम के शख्स से शादी की है। ये दोनों आपस में सहेलियां है। वहीं एजाज पेशे से दर्जी हैं।
एक चैनल से बातचीत के दौरान शहनाज ने बताया कि पहले उनकी शादी एजाज से हुई थी। शादी के बाद वो अपनी सहेली नूर से दूर हो गईं। हालांकि नूर अक्सर उनके घर आती-जाती थीं। ऐसे में नूर ने शहनाज के पति से शादी करने का इरादा किया। इसके पीछे का मकसद था कि वो शहनाज के साथ एक ही घर में रह सकें और उनकी दूरियां खत्म हो जाएं। शहनाज को नूर का यह प्लान पसंद आ गया और उन्होंने पति एजाज से उसे शादी की मंजूरी दे दी। इस तरह दो महिलाओं ने एक ही शख्स से शादी कर ली।
बता दें कि शहनाज के दो बच्चे हैं, जबकि नूर का एक बच्चा है। ये पूरी फैमिली एक ही घर में साथ-साथ रहती है। आपसी तालमेल की बात पर शहनाज कहती हैं कि मेरी लड़ाई एजाज से हो सकती है लेकिन नूर से कभी नहीं। क्योंकि मैं खुद नूर को अपने घर लेकर आई हूं। वहीं नूर का कहना है कि शहनाज से उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रहती है। हम तीनों ही अपनी लाइफ में खुश हैं। पति एजाज भी दोनों बीवियों के साथ खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं।