रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ में चार पटवारियों पर गिरी गाज: राजस्व प्रकरणों में लापरवाही से भड़के मंत्री

Share this

रायपुर: तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब को लेकर नाराजगी दर्शाइ थी, जिसके बाद तहसील सहसपुर लोहारा में पदस्थ चार पटवारियों तबादला कर दिया गया।

राजस्व शिविर में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने वहां उपस्थित जन समुदाय से अपनी समस्याएं बताने कहा था। उन्होंने कार्यक्रम के बीच में माईक पहुंचाकर अपनी-अपनी समस्याओं को सार्वजनिक तौर पर बताने कहा। लंबित राजस्व प्रकरणों के आवेदकों ने मंत्री के समक्ष अपने प्रकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण निराकृत करने में विलंब किया जा रहा है। इस पर मंत्री मोहम्मद अकबर जिन प्रकरणों में निराकरण नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल निराकृत करने का निर्देश दिया। मंत्री ने इस बात पर ध्यान दिया कि कुछ पटवारियों की कार्यशैली को लेकर कई लोगों ने शिकायत की थी। इन पटवारियों में हर्षवर्धन मोटघरे, हितेश शर्मा, नन्दुराम राडेकर, सोमेश्वर सिंह ठाकुर के नाम शामिल है।

राजस्व शिविर आयोजित होने के अगले ही दिन कलेक्टर कबीरधाम जनमेजय महोबे ने तहसील सहसपुर लोहारा के अंतर्गत पदस्थ पटवारी हर्षवर्धन मोटघरे हल्का नं. 12, सोनझरी को तहसील पंडरिया अंतर्गत हल्का नं. 01 बदना, पटवारी हितेश शर्मा हल्का नं. 15, कुरूवा को तहसील पंडरिया अंतर्गत हल्का नं. 04 पुटपुटा, पटवारी नन्दुराम राडेकर हल्का नं. 14, सुरजपुरा (जं.) को तहसील पंडरिया अंतर्गत हल्का नं. 14 डालामौहा, पटवारी सोमेश्वर सिंह ठाकुर हल्का नं. 16, कल्याणपुर को तहसील पंडरिया अंतर्गत हल्का नं. 05, भेलकी में स्थानांतरित किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *