प्रांतीय वॉच

13 साल की छात्रा से उसके ही दोस्तों ने बनवाया न्यूड VIDEO, फिर कर दिया वायरल

Share this

बिलासपुर: 13 साल की छात्रा को उसके ही स्कूल के दो दोस्तों ने धमकी देकर न्यूड VIDEO बनवा लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा 8वीं में पढ़ती है, जबकि आरोपी स्टूडेंट्स 12वीं के छात्र हैं। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली है। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कों की इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वे आपस में चैटिंग करने लगे। इस दौरान एक लड़के ने छात्रा से उसका न्यूड वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। इस पर छात्रा ने मना कर दिया। इस पर आरोपी लड़के ने उसे धमकी दी कि वह चैटिंग की जानकारी स्कूल में फैलाकर बदनाम कर देगा।

धमकी से डर छात्रा ने बनाया वीडियो
इस पर छात्रा डर गई और उसने खुद का न्यूड वीडियो बनाया और आरोपी लड़के के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरे लड़के को वीडियो दिखाया। उसने भी छात्रा को धमकी दी और वीडियो मंगवा लिया। आरोप है कि दोनों लड़कों ने छात्रा के न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सहेलियों ने पेरेंट्स को दी जानकारी
छात्रा का न्यूड VIDEO सोशल मीडिया में वायरल होने लगा, तो उसकी सहेलियों को इसका पता चला। उन्होंने घर में अपने पेरेंट्स को इसकी जानकारी दी। वहां से छात्रा के परिजनों को इसके बारे में पता चला। उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। फिलहाल दोनों आरोपी लड़के फरार हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *