रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री बघेल आज भिलाई को देंगे करोड़ों की सौगात, तीन बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM baghel)आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे  इस दौरान वह भिलाई शहर के तीन बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री( chief minister ) शाम 6 बजे भिलाई पहुंचेंगे और लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भिलाई नगर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार( saturday) को पावर हाउस( power house) स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सी मार्ट, मदर्स मार्केट( mother project) और 3 करोड़ की लागत से बने डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का भी लोकार्पण करेंगे।गौरव पथ ( gaurav path)के किनारे 2 एकड़ क्षेत्रफल में 3 करोड़ की लागत से बने मांगलिक भवन के बनने से कैंप के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. वो यहां अपनी बहन बेटियों की शादियां धूम-धाम से कर पाएंगे।

मांगलिक भवन के बनने से कैंप के लोगों को काफी लाभ मिलेगा.

गौरव पथ के किनारे 2 एकड़ क्षेत्रफल में 3 करोड़ की लागत से बने मांगलिक भवन के बनने से कैंप के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. वो यहां अपनी बहन बेटियों की शादियां धूम-धाम से कर पाएंगे. मांगलिक भवन को काफी हाइटेक तरीके से बनाया गया है।यहां मैरिज हाल( marriage hall), ग्रीन रूम के साथ ही एक बड़ा किचन भी बनाया गया है  भवन में मेहमानों के ठहने के लिए 25 कमरे होंगे। इनमें से 20 कमरों में लेटबॉथ अटैच है. कमरों में एसी( Ac) लगाया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *