प्रांतीय वॉच

जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक के साथ व्यापारियों की बैठक

Share this

 

गोपाल शर्मा

बलौदाबाजार – भाटापारा जिले के जिलाधीश रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा आज विशेष रूप से भाटापारा के व्यापारियों से मिलने पहुंचे । स्थानीय नगर भवन में व्यापारी प्रतिनिधियों गिरधर गोविंदनी और सुभाष भट्टर के नेतृत्व चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से, कृष्णकुमार मूंदड़ा, वाशु मखीजा एवं रमेश श्रीमाली के नेतृत्व में कैट, श्रीचन्द छाबड़िया एवं बृजकिशोर अग्रवाल के नेतृत्व में चेंबर भाटापारा इकाई, नरेश आर्य, अनिल सचदेव एवं कैलाश बालानी के नेतृत्व में दाल मिल एवं पोहा मिल, शिव दम्मानी एवं विनोद मोदी के नेतृत्व में सदर बाजार व्यापारी संघ ने दोनो अधिकारियों का स्वागत किया ।
सबसे पहले चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश मंत्री सुभाष भट्टर ने भाटापारा के व्यापारियों की मांग और समस्याओं को एक ज्ञापन के रूप में पढ़ते हुए कहा कि संयुक्त जिला होकर भी भाटापारा के व्यापारी और नागरिक अपने आपको ठगा सा महसूस करते है क्योंकि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी बलौदा की दौड़ लगानी पड़ती है।* आपने और पुलिस अधिक्षक महोदय ने हमारे दर्द को समझा और खुद होकर भाटापारा के व्यापारियों की समस्याओं को सुनने हमारे बीच आये इसके लिए आपका अभिनंदन है। भाटापारा जिले में व्यापार का प्रमुख केन्द्र है, प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि मंडी होने के कारण यहां के सभी व्यापारियों को इसका लाभ मिलता है पर साथ ही रेल्वे की मुख्य लाईन पर होने के कारण रायपुर और बिलासपुर के व्यापरियों से प्रतिष्पर्धा भी बहुत ज्यादा होती है।
भाटापारा के व्यापारी और नागरिक धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। यहां नित्य होने वाले शांति पूर्ण धार्मिक आयोजन इसकी पुष्टी करते है। जिसमें इसी माह शिव महापुराण कथा और विगत 20 तारिख को देश भर में अपनी तरह का अनुठा ‘‘ श्री अखण्ड रामनाम सप्ताह‘‘ का 84 वां वर्ष का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें लाखों की संख्या में देश भर से श्रद्धालु शामिल हुए।
भाटापारा के व्यापारियों का प्रशासन के प्रति हमेशा से ही सहयोगात्मक रूख रहा है, अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए हर वर्ग सदैव तत्पर रहता है। कोरोना काल की भीषण त्रासदी ने व्यापार की कमर तोड़ दी, ऐसे विपरित समय में भी व्यापरियों ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में पूरा सहयोग दिया। इसके बाद भी हम व्यापरियों की पीड़ा यह है कि जब प्रशासनिक कार्यवाही करते है तो व्यापरियों के साथ व्यवहार सहानभूति पूर्वक नहीं किया जाता।
आगे सुभाष भट्टर ने कहा कि जब हम व्यापार करते है तो मानते हैं कुछ गलतियां हो सकती है। लेकिन इसके सुधार के लिए किसी भी विभाग द्वारा आज तक व्यापरियों के लिए कोई जागरूकता शिविर नहीं लगाया गया है ओर न ही हमें नित नये नियमो की जानकारी दी जाती है। एक व्यापार को करने के लिए कई विभाग से अनुमति और लायसेंस की आवश्यकता होती है। कभी कुछ छूट भी जाये तो उसे एक बार सुधारने का मौका दें और कार्यवाही भी सहानुभूति पूर्वक होनी चाहिए। चेम्बर ऑफ कामर्स और कैट जैसी व्यापारियों की प्रतिनिधी संस्थाएं सदैव तैयार है कि कोई भी सरकारी विभाग हमारे माध्यम से आयें और व्यापारियों के लिए जागरूकता शिविर लगाकर नियमों से अवगत करायें।
नगर के व्यापार और व्यापारियों से सम्बधित नौ महत्वपूर्ण विषयों पर माननीय जिलाधीश और माननीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया जिसमें
1. भाटापारा नगर में लगातार बाधित होती विद्युत व्यवस्था।
2. चेम्बर ऑफ कामर्स की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वीकृत होलसेल मार्केट के संबंध में भाटापारा में सर्वसुविधा युक्त होलसेल मार्केट का निर्माण।
3. हटरी बाजार के व्यापारियों की लिज नवीनीकरण की समस्या।
4. दोनो तरफ के नगर को जोड़ने वाले अण्डरब्रिज में लाईट एवं सफाई व्यवस्था।
5. शहर में अव्यवस्थित यातायात की समस्या।
6. व्यापार के मुख्य केन्द्र सदर बाजार एवं हटरी बाजार में अव्यवस्थित सुलभ शौचालय।
7. नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था।
8. महीने में कम से कम एक बार यातायात कार्यालय का भाटापारा में शिविर हो।
9. व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने आप एवं पुलिस अधिक्षक महोदय माह में कम से कम एक बार भाटापारा में उपलब्ध हो।
इसके बाद विभिन्न व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष नगर की अन्य समस्याओं से अवगत करवाया, जिसपर जिलाधीश महोदय ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए, साथ ही अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर गुरुवार को भाटापारा में बैठेंगे यह आदेश भी दिया, जिलाधीश ने भाटापारा में सर्व सुविधायुक्त दो खेल मैदान विकसित करने की बात कही ।
पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने व्यापारियों के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और *भाटापारा में हर माह यातायात कार्यालय का शिविर के लिए प्रयाश करने की बात कही ।
बैठक के बाद पूरे अमले और व्यापारियों के साथ जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक ने सदर बाजार, रैली गली, हटरी बाजार, रेलवे अंडरब्रिज का दौरा किया* जिसमें हाजी इकबाल, गोपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दिलीप मंधान, प्रताप ठाकुर, सुनील दुबे, रूपेश मखीजा, मुफ्फदल बोहरा, महोदय तोरण साहू, नवल लाहोटी, तेज प्रकाश जैन, संतोष अग्रवाल, आशीष भट्टर, अखिलेश जिन्दाणी आदि व्यापारी शामिल रहे ।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने खुले दिल से दोनो अधिकारियों द्वारा खुद भाटापारा के व्यापारियों के लिए समय निकालने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया, जिसपर जिलाधीश ने नियमित अंतराल में भाटापारा का दौरा जारी रखने की बात कही ।* आज की बैठक में भाटापारा एस डी एम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ प्रहलाद राय लछवानी, हरमिंदर सिंह चावला, हरीश निहलानी, अजय गुप्ता, रूपेश किंगरानी, अनिल जयसवाल, हरीश राजपाल, शंकर किंगरानी, ललित जैन, संजय अग्रवाल, नरेंद्र पुंशी, सुरेश गोदानी, गोपाल बत्रा आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *