देश दुनिया वॉच

बिहार और झारखंड में 22 जगहों पर CBI-ED की रेड

Share this

टना रांची। CBI और ED की टीमें बुधवार को देश में 22 ठिकानों पर छापे मार रही है। CBI की टीमों ने बिहार में राजद के 5 नेताओं के घर छापा मारा। इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है। राजद ने बिहार में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पड़े इन छापों को बदले की कार्रवाई बताया है।उधर, ED ने खनन घोटाले में एक्शन लिया है। झारखंड में रांची, दिल्ली और तमिलनाडु में 17 जगहों पर ED की रेड जारी है। झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर ED छानबीन कर रही है।CBI की टीम सुबह 8 बजे अबु दोजाना, RJD के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह के घर पहुंची। छापे के दौरान सुनील सिंह अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील और उनकी पत्नी ने छापों को बदले की कार्रवाई बताया है। सुनील सिंह ने कहा कि मुझे बाहर कर दिया है और मेरे घर में घुस गए। उधर, अबु दोजाना के ठिकाने पर भी अभी छानबीन जारी है। दोजाना की कंपनी उस मॉल का कंस्ट्रक्शन कर रही है, जिसे तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है।लालू की बेटी भड़कीं: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ने CBI की कार्रवाई पर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा- ये बलात्कारी पार्टी है। फ्लोर टेस्ट के पहले ही नीचता पर आ गई है। अपने पोसुआ (पालूत जानवर) को डराने के लिए भेजा है। राजद ने कहा कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्र सरकार ये सारे छापे जानबूझकर करवा रही है। ये सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। हम बिहारी हैं। टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं।CBI ने 3 महीने पहले दर्ज की थी FIR: CBI ने तीन महीने पहले केस दर्ज किया था। इसके बाद राबड़ी आवास पर छापेमारी की गई थी। इसमें तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही गई थी। इस छापेमारी के बाद ही लालू यादव के सबसे करीबी माने जाने भोला यादव को गिरफ्तारी किया था। भोला यादव से पूछताछ के बाद सीबीआई की यह कार्रवाई शुरू हो रही है।CM सोरेन के करीबी पर ED की रेडझारखंड में खनन घोटाले में ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर छापा मारा। इस घोटाले के सिलसिले में ही ED ने दिल्ली और तमिलनाडु में भी छापा मारा है। रांची में प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर पर रेड पड़ी है। प्रेम प्रकाश की झारखंड की राजनीति में गहरी पैठ मानी जाती है। ED ने कुछ दिन पहले उससे पूछताछ की थी और उसे छोड़ दिया था। ED कई DMO और मुख्यमंत्री के प्रेस एडवाइजर और कुछ विधायक प्रतिनिधियों से भी पूछताछ कर चुकी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *