रायपुर वॉच

बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने की रमन सिंह से मुलाकात

Share this

रायपुर। बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने पूर्व सीएम रमन सिंह से मुलाकात की. इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे। माता रानी के दर्शन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि मां महामाया की कृपा से समृद्ध है। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के ननिहाल, माता कौशल्या की धरा छत्तीसगढ़ में हमारा भी जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर हमारी भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ था। इस दौरान हमारी सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्य किये। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। माता रानी से आशीर्वाद लेने आया हूं। उनके आशीर्वाद से 2023 में पुनः भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा में तत्पर हो ताकि राज्य एक बार फिर विकास की ओर आगे बढ़े।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *