प्रांतीय वॉच

CG में कांग्रेस की महिला पार्षद का इस्तीफा: लिखा-पार्टी में मौकापरस्त लोग उन्हें अपमानित कर रहे

Share this

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद अहिरवारा की वार्ड 11 की कांग्रेस पार्षद पूर्णिमा अमित दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री गुरु रुद्र कुमार और नगर पालिका के सीएमओ को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।

इस्तीफे में लिखी ये बातें
पार्षद पूर्णिमा दास ने मंत्री को दिए इस्तीफे में लिखा है कि अहिवारा क्षेत्र में पार्टी के कुछ लोगों की गलत रीति नीतियों से वह आहत हैं। वह लगातार नगर पालिका परिषद अहिवारा दो बार कांग्रेस से पार्षद चुनी जा चुकी हैं। उनके पति अमित दास भी कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। इसके बाद भी पार्टी के कुछ मौका परस्त लोग उनसे द्वेष भावना रखते हुए अपमानित करते आ रहे हैं। महिला पार्षद का कहना है कि नगर पालिका परिषद अहिवारा चुनाव के दौरान उन्होंने ऐसे कुछ लोगों के खिलाफ मौखिक शिकायत की थी। इसके चलते वे लोग ऐसा कर रहे हैं।

पूर्णिमा ने आरोप लगाया कि इन लोगों के पार्टी विरोधी कार्य के चलते पार्टी नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की सीट हार गईं। उन्होंने हार का कारण और समीक्षा करने की बात कही थी, लेकिन आज तक नहीं होना गंभीर विषय है। ऐसे लोग खुलेआम पार्टी विपरीत जाकर कार्य करके भई ईनाम के तौर पर पार्टी के उच्च पदों पर आसीन हैं। वहीं पार्टी हित में काम करने की वजह से उन्हें संगठन में किसी पद की जवाबदारी नहीं दी गई।

नगर अध्यक्ष पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप
पार्षद पूर्णिमा दास ने आरोप लगाया है कि पार्टी के नगर अध्यक्ष के द्वारा लगातार संगठन के कई कार्यक्रमों में उनकी उपेक्षा की गई है। जो लोग पार्टी विपरीत कार्य में संलिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित हैं उनका फोटो पार्टी के फ्लैक्स में लगाया जा रहा है। ऐसा करके वो क्या संदेश देना चाहते हैं। वार्ड 11 में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी संगठन अध्यक्ष ने उनकी उपेक्षा की है। इससे मेरे वार्ड के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है।

शिकायत के बाद भी नहीं दिया गया ध्यान
महिला पार्षद का आरोप है कि उसने लगातार इन सभी विषयों की शिकायत संगठन के उच्च पदाधिकारियों के समक्ष रखी है। इसके बाद भी उन लोगों ने इस मुद्दे पर कोई विचार नहीं किया है। इसलिए वह अपने सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी संगठन एवं जनता द्वारा चुने गये पार्षद पद से इस्तीफा दे रही हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *