प्रांतीय वॉच

दुर्ग में मंत्री रविंद्र चौबे ने फहराया तिरंगा… संबोधन में उपस्थितजनों को स्वंतत्रता दिवस की दी शुभकामनायें

Share this

दुर्ग. देश की आजादी की 75 वर्षगांठ का उत्सव दुर्ग में भी मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये। और ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।मंत्री रविंद्र चौबे ने सबसे पहले ध्वज फहराया

दुर्ग के पुलिस ग्राउंड में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री रविंद्र चौबे ने सबसे पहले ध्वज फहराया। इसके बाद तिरंगे झंडे को सलामी दी। भारी बारिश और कोविड महामारी के कारण इस बार जश्ने आजादी के कार्यक्रम को संक्षिप्त किया गया था। लेकिन 75 वी वर्षगांठ को मनाने के लिए मंत्री रविन्द्र चौबे ने परेड का निरीक्षण किया। और फिर दुर्ग पुलिस ने परेड कर सलामी दी। इसके बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने अपने संबोधन में उपस्थित जनों को स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *