प्रांतीय वॉच

दोरनापाल से सुकमा तक निकाली तिरंगा रैली, मंत्री कवासी लखमा हुए शामिल, कहा – तिरंगा हमारी आन-बान-शान है

Share this

सुकमा: भारत की आजादी के 75वें वर्ष को पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत की गई है। इस मौके पर हर जगह अनेक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 223वीं वाहिनी की ओर से दोरनापाल से लेकर सुकमा तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राज्य के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए और तिरंगा लहराया।

इस दौरान मंत्री लखमा ने देश की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ पर सभी को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता के लिए हमारी ताकत है और यह हमारी आन-बान-शान है। मंत्री लखमा ने सुरक्षा जवानों का हौसला बढ़ाया। तिरंगा रैली के दौरान दोरनापाल से सुकमा के बीच अनेक स्थानों पर स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे रैली का स्वागत पूरे जोश से किया। इस रैली में सुकमा जिला कलेक्टर हरीश एस., पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, कमांडेट रघुवंश कुमार समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस बीच राज्य शासन की ओर से 11 से 17 अगस्त 2022 तक हमर तिरंगा अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि समस्त नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *