प्रांतीय वॉच

तिरंगा लगाते समय निगम कर्मचारी की करंट लगने से मौत

Share this

कोरिया: देशभर में आज से तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। लेकिन तिरंगा अभियान के लिए झंडा लगाते वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया।

दरअसल बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतिक्षालय में तिरंगा झंडा लगाते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ नगरपालिका का दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में तिरंगा लगा रहा था। इसी दौरान वह 11 केवी तार की चपेट में आ गया। हादसे से कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *