रायपुर वॉच

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष साव 13 को पहुंचेंगे रायपुर, ये है उनका कार्यक्रम…

Share this

रायपुर। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरूण साव 13 अगस्त को दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा ने उनके रायपुर से बिलासपुर तक स्वागत की तैयारी की है। शनिवार दोपहर माना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट के बाहर भव्य स्वागत किया जाएगा।

वहां से वे एकात्म परिसर आएंगे, बीच रास्ते में जगह जगह स्वागत होगा। 5 बजे जयस्तंभ चौक पर तिरंगा अभियान में शामिल होने के बाद ठाकरे परिसर जाएंगे और पदभार ग्रहण करेंगे। रात्रि विश्राम ठाकरे परिसर में ही करेंगे। अगले दिन सुबह 10 बजे पीसी के बाद बिलासपुर रवाना होंगे। रास्ते में 13 जगह स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *