रायपुर वॉच

चौथी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित होंगे इंस्पेक्टर अब्दुल

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक अब्दुल समीर को चौथी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सतत नक्सल विरोधी पदस्थापना के समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में किए गए अनेक विशेष अभियान में उनके कुशल नेतृत्व, सराहनीय कार्यों के परिणामस्वरुप निरीक्षक अब्दुल समीर को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त होगा।

उक्त वीरता पदक पूर्व में जिला-बीजापुर पदस्थापना के दौरान एक विशेष संयुक्त अभियान आपरेशन प्रहार जो की वर्ष 2017-18 को जिला बीजापुर-सुकमा सीमा के करीब हुए एक पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरतापूर्वक और साहसिक कार्य के परिणाम स्वरूप जिसमें नक्सल संगठन के शीर्ष मिलेट्री बटालियन से हुए एक मुठभेड़ के दौरान एक पुरूष हार्डकोर सशस्त्र नक्सली (सेक्शन कमांडर) को मार गिराने सहित अत्याधुनिक हथियार SLR रायफल सहित, भारी मात्रा में गोला-बारूद, नक्सल सामग्री ओर नक्सलियो के कैंप आदि को ध्वस्त करने ओर बिना किसी नुकसान के अपनी पूरी पुलिस टीम को सफलता पूर्वक वापसी किए जाने पर यह वीरता पदक से विशेष समारोह में अलंकृत किया जायेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *