रायपुर। जेसीआई रायपुर कैपिटल महिला विंग की ओर से निजी होटल में सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस वर्ष सावन उत्सव पंजाबी थीम पर रखा गया। इस अवसर पर पारंपरिक खेल नित्य का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के निर्देशक वाणी बुरड एवं रूपल गोहिल थी। सावन क्वीन राजश्री पवार बनी बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार विधि परमार को मोस्ट एक्टिव मेम्बर का पुरस्कार कुनिका अग्रवाल को दिया गया गेम्स के विजेता सोनम जैन, निशा चोपड़ा, नम्रता लुनिया,कृति गोलछा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष स्मिता केडिया, सचिव टीना ढाबरे, शालिनी जैन, निशा चोपड़ा, आनंद जैन आदि उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था की पीआरओ रूपल गोहिल ने प्रदान की
जेसीआई रायपुर कैपिटल महिला विंग की ओर से निजी होटल में सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया
