प्रांतीय वॉच

नदी में डूबा युवक, 10 साल बाद लौटा था घर, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

Share this

जांजगीर-चांपा में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक नदी में डूब गया है। गोताखोर बीते कई घंटो से नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि युवक 10 साल बाद कुछ महीने पहले ही घर वापस लौटा था।

मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। जहां देवरीमठ निवासी मनोज कुमार कुर्रे मानसिक रूप से कमजोर था। दस साल पहले वह घर से निकल कर कही चला गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजन उसे वापस लेकर आए। परिजनों ने दो माह पहले ही उसकी शादी भी करवा दी थी। मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से वह कुछ काम नहीं करता था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं।

बताया जा रहा है कि युवक सोमवार सुबह करीब 6 बजे महानदी की तरफ गया था। जहां नदी में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने अंदर जा रहे थे। उन्हें देखते हुए मनोज भी अंदर गया था। इसके बाद मछुआरे मछली पकड़कर वापस भी लौट आए। मगर मनोज वापस लौटने के दौरान भटक गया और किसी गहराई वाले क्षेत्र में चला गया। इस दौरान वह डूब गया।

मछुआरे ने उसे डू्बता हुआ देखा था लेकिन जब तक उसे बचाने की कोशिश करते वहां पहले ही पानी में डूब गया। घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना को दी। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। बारिश के कारण नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जिसके कारण रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *