प्रांतीय वॉच

सोते हुए भाई को बड़े भाई ने सुलाया मौत की नींद, कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, अब गिरफ्तार

Share this

महासमुंद।  जिले के सिंघोड़ा थाने (Singhoda Police Station) के ग्राम पैंकिन में एक दिव्यांग बड़े भाई ने खाट में सो रहे छोटे भाई की बेरहमी से टंगिया मारकर हत्या कर दी है। हत्यारे बड़े भाई को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। दोनों भाईयों में आपस में बनती नहीं थी और यही वजह हत्या का कारण बन गया।

हम आपको बताया दें कि सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पैकिन (gram packin) में बिती शाम को प्रेम सागर भोई पिता तिला सलागर खाट में खाना खा कर सो रहा था। खाट में सो रहे प्रेम सागर भोई पर हत्यारे बड़े भाई ने घर में रखे टंगिया सेे 8-10 बार ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिया। कल शाम दोनों भाई काम पर गये जहां से दोनों घर आये और अपने नये मकान में खाना खाये। दोनों के बीच परिवारिक विवाद को लेकर अनबन थी। जिस वजह से बड़े भाई दिव्यांग दया राम भाई के मन में अपने छोटे भाई के लिए भारी नरफरत थी। हत्या की घटना के बाद से आरोपी की मां सदमें हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त टंगिया भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी के तीसरे नम्बर के भाई ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के पूर्व दोनों भाईयों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया। दोनों काम करने गए थे। दोपहर में दोनों घर वापस आए और शाम को एक साथ खाना खाया। इसके बाद छोटा भाई खाट में सो गया। जब वह गहरी नींद में सो रहा था, उसी समय आरोपी टंगिया लेकर आया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *