प्रांतीय वॉच

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में किया गया जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, सुनी गई आम जनों की समस्याएं

Share this

अफताब आलम

बलरामपुर/आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 07 आवेदन प्राप्त हुए प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श मोहित गर्ग द्वारा आवेदनों के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारी/थाना/चौकी/एसडीओपी से फोन के माध्यम से बात कर आवेदन पर शीघ्रातिशीघ्र विधिनुरूप कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन अधिकतर जमीन संबंधी एवं आपसी घरेलू विवाद से संबंधित प्राप्त हुआ है। आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना गया तथा उसका विधिनुरूप निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी/एसडीओपी को समय-सीमा निर्धारित कर शीघ्रातिशीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में आयोजित किया जाएगा आम जनों को किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो अपनी शिकायत लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स प्रशांत कतलम, एव शिकायत शाखा प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *