प्रांतीय वॉच

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला सिर्री के तत्वधान में शाला प्रांगण में नवप्रवेशित बच्चों का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन

Share this

रोहित वर्मा

खरोरा—आज-मंगलवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला सिर्री के तत्वधान में शाला प्रांगण में नवप्रवेशित बच्चों क्रमश कक्षा 6वी व कक्षा पहिली का शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद अतिथियों का स्वागत सम्मान कर आए हुए अतिथियों ,पंचायत पदाधिकारियों , पालको एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल तिलक लगाकर आरती उतार कर व मिठाई खिलाकर , पुस्तक वितरण किया गया । साथ ही नवप्रवेशी बच्चों के पालकों से बच्चों की रुचि आदत व्यवहार भी शिक्षको द्वारा जानकारी ली गयी । जिससे की बच्चों को शिक्षा देने में समझने में सरल हो।
प्रवेशोत्सव के साथ ही प्राथमिक विभाग द्वारा “अंगना में शिक्षा” कार्यक्रम के तहत मेला टू का आयोजन भी किया गया ।जिसमें स्मार्टमाताओं का चयन किया गया । उक्त कार्यक्रम में खेल खेल में शिक्षा के तहत मेला का आयोजन किया गया एवं स्मार्टमाताओं में श्रीमती सुषमा वर्मा व अनीता ढ़ीढ़ी का चयन कर पुरस्कार दिया गया । इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच राजकुमार वर्मा , शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण, पालकगण हीराबाई ध्रुव , शंकर सेन , भावना सेन , सुषमा वर्मा , जानकी , कोमल वर्मा , अश्वनी। , गंगा ,राजेश्वरी डिगेश्वरी ,अनीता ,दुलारी , गोदावरी प्रेमीन ,प्रधान पाठक रतन लाल वर्मा , कोमल प्रसाद कौशिक , शिक्षिका वंदना शर्मा ,सवित्री वर्मा , गायत्री देवांगन ,लक्ष्मी वर्मा , चंद्रशेखर वर्मा , कलावती ध्रुव , पूर्णिमा निषाद एवं माताएं शामिल थी। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका वंदना शर्मा ने किया । सरस्वती वंदना की प्रस्तुति शिक्षिका कलावती ध्रुव द्वारा किया गया । आभार प्रधान पाठक रतन लाल वर्मा द्वारा किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *