रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री बघेल आज बैकुण्ठपुर में अधिकारियों की लेंगे बैठक

Share this

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel) आज बैकुण्ठपुर में अधिकारियों की बैठक लेने के उपरांत विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर( helicopter) से दोपहर 12 बजे से खडगवां विकासखण्ड के ग्राम कटकोना पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद पाराडोल जाएंगे।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल ( aatmanand school)का करेंगे  शुभारंभ

वहां 2.35 बजे से 3.45 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद मनेन्द्रगढ़ जाएंगे और वहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल( school) का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री( chief minister) 6.30 बजे से 8.30 बजे तक मनेन्द्रगढ़ नई लेदरी में विभिन्न समाज एवं संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री नई लेदरी में रात्रि विश्राम करेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *