देश दुनिया वॉच

बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, 30 फीट गहराई में फंसा, 18 फीट तक खोदा जा चुका गड्ढा

Share this

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक पांच साल का मासूम बोरवेल (borewell) में गिर गया है। ये घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा और पठारपुरा के गांव की है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला (administrative staff) मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद से ही बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। सभी दुआ कर रहे हैं कि दीपेंद्र यादव (Deependra Yadav) को सुरक्षित वापस निकाला जा सके।

जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र नारायणपुरा के रहने वाले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बेटा है। वह परिवार के साथ खेत पर गया था, जहां खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। ये घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार, मासूम दीपेन्द्र यादव 40 फीट की गहराई पर फंसा है।

विपक्ष युवाओं को कर रही गुमराह?…जानिए राज्यसभा ने क्या कहा

भारी बारिश में रेस्क्यू जारी 

हालांकि, तेज बारिश के चलते प्रशासनिक अधिकारियों को रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू किया जा रहा है। छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर और एसपी सचिन शर्मा रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ली रेस्क्यू की जानकारी

दीपेंद्र के बोरवेल में गिरने की खबर पर सीएम शिवराज सिंह ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अफसरों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। इसके साथ ही सीएम ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और कलेक्टर छतरपुर से फोन पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं कि बच्चे को शीघ्र निकालने की समुचित व्यवस्था की जाए।

बता दे कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 10 साल का राहुल भी बोरवेल में गिर गया था। करीब 105 घंटे से ज्यादा देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बड़ी मुश्किल से राहुल को सकुशल बोरवेल से बाहर निकाला जा सकता था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *