प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में गिर सकती है बिजली

Share this

रायपुर । अगले कुछ दिनों में ही प्रदेश के लोगों को चिलचिलाती धूप व उमस से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के लिए अब परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बन रहे सिस्टम के कारण शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अब अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

दिन की चिलचिलाती धूप व उमस के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। रात का पारा बढ़ने की वजह से रात में गर्मी और ज्यादा बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश भर में सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर के समय तेज धूप भी निकली। रायपुर का न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी नवा रायपुर में 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *