देश दुनिया वॉच

CG VIRAL VIDEO : एक शादी चलाना नहीं आसान, दूल्हे ने रचा ली एक मंडप में 2 लड़कियों से शादी, गोद में खेल रहे बच्चे आकर्षण का केंद्र

Share this

केशकाल। केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंडाबेड़मा के आश्रित ग्राम उमला में बीते दिनों बहुत ही अनोखा नजारा देखने को मिला है, जिसमें एक दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में शादी रचा ली। इस शादी की खास बात यह थी कि दोनों ही दुल्हनों के गोद मे एक-एक बच्चा भी था। अर्थात दूल्हा शादी से पहले ही दो बच्चों का बाप बन गया है, और दोनों युवतियों व उनके परिजनों की रजामंदी के बाद ही यह शादी हुई है। इस शादी के क्षेत्र भर में काफी चर्चे हो रहे हैं। साथ ही इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दूल्हा दो दुल्हनों के साथ शादी के मंडप में बैठा हुआ नजर आ रहा है।

 

आपको बता दें कि केशकाल विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत डुंडाबेड़मा के आश्रित ग्राम उमला निवासी युवक राजनसिंह सलाम ने पहले ग्राम अड़ेंगा निवासी युवती दुर्गेश्वरी मरकाम के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों की सगाई भी हो गयी थी, और लड़का लड़की दोनों साथ रहने लगे। कुछ माह बाद दुर्गेश्वरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह सिलसिला अभी चल ही रह था कि राजनसिंह को ग्राम आंवरी निवासी युवती सन्नो गोटा से भी प्रेम हो गया और कुछ ही समय मे सन्नो भी एक बच्चे की मां बन गयी। धीरे धीरे बात गांव व समाज में फैली तो लोग तरह तरह की बातें करने लगे। ऐसे में राजनसिंह ने दुर्गेश्वरी व सन्नो के परिजनों से बातचीत कर उनसे शादी के लिए रजामंदी लिया, फलस्वरूप तीनो परिवारों और समाज की सहमति से राजनसिंह ने बाकायदा शादी का कार्ड छपवा कर लोगों को आमंत्रण दिया और 8 मई को उसने दुर्गेश्वरी और सन्नो के साथ बड़े ही धूमधाम से विवाह कर लिया। इस शादी में उमला और आसपास के गांव से 500-700 की संख्या में लोगों ने शिरकत भी किया। इस शादी की इन दिनों पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा चल रही है, लोग राजनसिंह और उनकी दोनों पत्नियों दुर्गेश्वरी व सन्नो को शादी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *