बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर साप्ताहिक कार्यक्रम के आयोजन की शुरूआत की। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (सीईसीबी), कोरबा के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर साहू, वैज्ञानिक माणिक चंदेल तथा सीईसीबी और बालको के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कर्मचारियों के नेतृत्व में कंपनी ने पौधारोपण अभियान शुरू किया है, जिसके तहत जून में 5000 पौधे लगाए जाएंगे।
साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान बालको ‘केवल एक पृथ्वी’ पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम जिसमें पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, फोटोग्राफी और ड्राइंग प्रतियोगिता, जागरूकता रैलियां, स्वच्छता अभियान, पौधा वितरण, पर्यावरण संबंधी वृत्तचित्रों की स्क्रीनिंग और ट्रेजर हंट आदि का आयोजन करेगा।

