देश दुनिया वॉच

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने कम हुए दाम

Share this
नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने मंगलवार को फरवरी महीने के लिए घरेलू गैस की कीमतें जारी कर दी। बजट के दिन बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में की कीमत बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपए पर स्थिर हैं। हालांकि, तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमतों कटौती की है। इंडियन ऑयल ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपए की कटौती की है।
कीमत में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई दर 1907 रुपए हो गई। मुंबई में कमर्शियल गैस की 1857 रुपए हो गई। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2080.5 रुपए हो गया। पहले कीमत 2,133 रुपए थी। नई कीमतें 1 फरवरी 2022 से लागू हो गई हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *