Entertainment

कनिका कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं न्यासा देवगन, देखे तस्वीरें

Share this

अजय देवगन की लाडली न्यासा देवगन इंटरनेट सेंसेशन हैं। जैसे ही इस स्टारकिड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल होने लगती हैं। हाल ही में न्यासा देवगन ने बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में हिस्सा लिया। लंदन में हुई सिंगर कनिका कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में न्यासा देवगन खुद बिल्कुल बेबी डॉल की तरह बनकर पहुंची। जिसमें अदाकारा ने पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट किया। यहां देखें न्यासा देवगन की पार्टी फोटोज।

कनिका कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंची न्यासा देवगन
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने लंदन में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में हिस्सा लिया है। जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं न्यासा देवगन
इस वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के लिए न्यासा देवगन ने बेहद प्यारा बेबी पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। जिस पर हर किसी की निगाह टिक गईं।बेबी डॉल सिंगर के साथ बेबी डॉल बनकर न्यासा देवगन ने खिंचवाई तस्वीरें इस वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में न्यासा देवगन ने बेबी डॉल सिंगर के साथ बिल्कुल बेबी डॉल की तरह ही फोटोज क्लिक करवाती दिखाई दीं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *