(रायपुर ब्यूरो ) | धर्म जागरण समन्वय रायपुर के द्वारा बच्चों में धर्म के प्रति जागरूकता के लिए आगामी 5 जून को *रामायण ज्ञान प्रतियोगिता* का आयोजन किया जा रहा है | कार्यक्रम में 4 वर्ष की आयु से लेकर 18 वर्ष की आयु तक के बच्चे भाग ले सकते हैं | अब तक 200 से अधिक बच्चों का पंजीयन हो चुका है |
*उक्त कार्यक्रम को टीम तीन आयु वर्ग में बाटा गया है
1) जिसमें प्रथम वर्ग 4 वर्ष से 8 वर्ष बालक बालिका हेतु मौखिक प्रश्नोत्तरी |
2) द्वितीय वर्ग 9 से 14 वर्ष बालक बालिकाओं के लिए जिसमें दी गई पुस्तक से वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए जाएंगे |
3) तीसरा वर्ग 15 वर्ष से 18 वर्ष बालक बालिकाओं के लिए निबंध लेखन |
यह प्रतियोगिता 5 जून को सुबह 8:30 बजे राम मंदिर वीआईपी रोड में आयोजित की गई है | इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए धर्म जागरण रायपुर द्वारा पंजीयन के साथ ही बच्चों को धार्मिक पुस्तक भी दी जा रही है | उक्त जानकारी शशि व्यास जिला संयोजक धर्म जागरण समन्वय ने दी |