main story

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू की तबियत हुई ख़राब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Share this

डेस्क। पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वे पिछले कुछ दिनों से 33 साल पुराने केस में जेल की सजा काट रहे हैं। जेल से खबर आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू की जेल की दाल रोटी खाने से तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते पटियाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

खबर आ रही है कि नवजो सिंह सिद्धू ने जेल की दाल रोटी खाने से इनकार कर दिया है। सिद्धू के तबीयत में आयी गिरावट को दखते हुए जेल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। जो सिद्धू के लिए डाइट प्लान तैयार करेगा।

आपको बता दें कि सिद्धू को लीवर की प्रॉब्लम है। इसे देखते हुए सिद्धू ने जेल प्रशासन से स्पेशल डाइट की मांग की है। सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला ने कहा कि सिद्धू को गेहूं से एलर्जी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *