मौसम

weather update: गंभीर चक्रवात आसनी में बदलाव, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में चिह्नित   

Share this

डेस्क। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आस पास के इलाकों में चक्रवात की स्थिति अब आगे बढ़कर रायलसीमा तथा पड़ोसी क्षेत्रों में पहुंच चुका है, इसका दायरा समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से लेकर 5.8 किलोमीटर है।मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम और रायलसीमा में अगले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली-गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों या कुछ स्थानों पर अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं।

तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में एक या दो जगह बारिश हुई और पुड्डुचेरी के यनम में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने कहा कि गन्नावरम में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *