रायपुर वॉच

रेणु जोगी ने अस्पताल के कमरे में की चहलकदमी, डॉक्टर बोले एक-दो दिन मे होगी छुट्टी

Share this

रायपुर। कोंटा विधायक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी की तबीयत में सुधार देखा जा रहा हैं। शुक्रवार की देर रात उन्होंने अपने कमरे में चहलकदमी की। शनिवार की सुबह डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद कहा कि अब वे पूरी तरह से ठीक हो गई है एक – दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को उच्च रक्तचाप ( हाई ब्लड प्रेशर) होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
रेणु जोगी के पुत्र अमित जोगी ने शनिवार को ट्वीटर कर बताया कि उनकी मां डॉ. रेणु जोगी ने फिर से उठना-बैठना और चलना-फिरना शुरू कर दिया है और उनकी तबीयत में लगातार सुधार देखा जा रहा हैं। शुक्रवार को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा सोमानी, यूरोलोजिस्ट डॉ. संदीप अग्रवाल और न्यूरोसर्जन डॉ. रूपेश वर्मा ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सी.डी. साहू ने भी अस्पताल में डॉ. जोगी की जांच की। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत में सुधार बताया है और संभावता जताई है कि एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *