रायपुर वॉच

देश के विकास और नवनिर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा- मुख्यमंत्री बघेल

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel ) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।  बघेल ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली।

देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण( important) भूमिका निभाई

डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से कम कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।

राजीव जी का छत्तीसगढ( chhattisgarh) से गहरा लगाव रहा – बघेल

बघेल ने कहा कि राजीव जी का छत्तीसगढ से गहरा लगाव रहा। यहां की आदिवासी संस्कृति और निवासियों को उन्होंने करीब से देखा, जाना और उनके विकास के लिए काम किया। गरियाबंद जिले के आदिवासी अंचल कुल्हाड़ीघाट में 1985 का उनका संक्षिप्त प्रवास आज भी लोगों की यादों में बसा है। इसी समय उन्होंने धमतरी जिले के दुगली की यात्रा की, जिसे अब राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है।

वर्ष 2020 में ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू की गई

उन्होंने कहा कि राजीव जी ( rajiv)ने समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए नीतियां बनाई। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी अन्त्योदय से लेकर उद्यमियों तक सबके विकास के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वर्ष 2020 में ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू की गई। जिसके तहत प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खातों में कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) के रूप अंतरित की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *