देश दुनिया वॉच

इस शहर मे पारा पाहुचा 50 के पार, आठ लोगों की मौत

Share this

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेज धूप और लू ने शुक्रवार को हाहाकार मचा दिया। पहली बार शहर में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। स्मार्ट सिटी सेंसर पर दोपहर 3:56 बजे पनचक्की चौराहा पर अधिकतम पारा 50.07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर अधिकतम पारा 46.5 और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीएसए के अनुसार, वर्ष 2002 में इसी दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 21 वर्षों के बाद तापमान 44.8 डिग्री पहुंचा है। यह पारा सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हालांकि एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर रात का पारा 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिक तापमान और तेज लू के चलते नमी सीएसए के अनुसार मात्र 17 प्रतिशत रह गई।
शहर के आठ ऐसे क्षेत्र रहे जहां तापमान 49 डिग्री या इससे अधिक रहा। पारा अधिक होने से कई क्षेत्रों में न्यूनतम आर्द्रता पांच प्रतिशत तक पहुंच गई। भीषण गर्मी ने आठ लोगों की जान ले ली। पांच की हार्ट अटैक तो तीन की मौत डायरिया और हीट स्ट्रोक से हुई।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *