किसी वार्ड पार्षदों ने नहीं भरा सुन्दरमनी मिंज के विरोध में नामांकन का पर्चा |
अफताब आलम
बलरामपुर/ बलरामपुर नगर पालिका परिषद के वर्ष 2020 चुनाव में पराजित हुई अध्यक्ष प्रत्याशी सुंदर मिंज ने आखिरकार ढाई साल बाद नगर अध्यक्ष गोविंद राम की कुर्सी खाली करा कर नगर पालिका बलरामपुर के कुर्सी पर अपना कब्जा जमा ली है |
वर्ष 2020 में अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में वार्ड क्रमांक दो के पार्षद गोविंद राम एवं वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद श्रीमती सुंदरमणी मिंज ने नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ा था,जिसमें सुंदरमणी मिंज पराजित हुई थी, और नगर अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2020 में वार्ड क्रमांक दो के पार्षद गोविंद राम ने जीत हासिल कर नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया था, लेकिन आज ढाई वर्ष बाद अध्यक्ष गोविंद गोविंद राम की कुर्सी खाली कराकर वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद सुंदरमणी मिंज ने नगर अध्यक्ष बलरामपुर की कुर्सी पर आखिरकार कब्जा जमा ही लिया |
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुन्दरमनी मिंज बलरामपुर रामानुजगंज -विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस विधायक वृहस्पत सिंह के समर्थित है,
हमारे रिपोर्टर आफताब आलम से बात करते हुए नगर पालिका निर्वाचन के पीठासीन अधिकारी एसडीएम भरत कौशिक ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन फार्म आया था, जिसे जांच उपरांत सही पाया गया, विरोध में किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया इसलिए निर्विरोध वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद सुंदरमनी मिंज को नगर अध्यक्ष का अध्यक्ष घोषित किया गया |
नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर थाना प्रभारी सिरेन्द्र यूके ने सब स्पेक्टर मनोज सिंह के साथ पुलिस जवानों की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था नगर पालिका कार्यालय के बाहर लगाया था, जिससे कि चुनाव प्रभावित ना हो सके |
अध्यक्ष निर्वाचन में पक्ष विपक्ष भाजपा एवं कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी एकमत होकर कांग्रेस समर्थित क्षेत्रीय विधायक वृहस्पत सिंह की समर्थित वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद सुंदरमनी मिंज को नगर का अध्यक्ष बनाया, जिसमें नगर पालिका बलरामपुर के भाजपा पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रवीण गुप्ता उर्फ बाबू कांग्रेस वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद नरगिस खातून, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद आशा तिवारी,सहित वार्ड के पार्षद एवं एल्डर मैंन मौजिद थे |

