दुर्ग- सम्पूर्ण जगत को विश्व शांति करुणा दया समता समानता का उपदेश देने वाले भगवान बुद्ध का जन्मदिन समाज प्रमुख समाज सेविका किरण सुखदेवे के नेतृत्व में पंचशील बुद्ध विहार सिकोला में धूमधाम से मनाया गया।उपस्थित समाज के सदस्यों ने बुद्ध वंदना की।खीर पूड़ी वितरण किया और विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली।समाजसेविका किरण सुखदेवे ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के ही दिन भगवान बुद्ध का जन्म ,ज्ञान प्राप्ति व महानिर्वाण ये सभी बातें हुई थी, इसलिए इसे त्रिगुणी पूर्णिमा भी कहते हैं।इस दिन दान करने का भी बड़ा महत्व है।हमारी एक समिति समाज के गरीब बच्चों की पढ़ाई करवाने आवश्यक सहायता करती है, जिससे कि बच्चे सदमार्ग पर चलकर एक नेक संस्कारी इंसान बने और अपने पैरों पर खड़ा हो सके।युवाओं को नौकरी व रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी हमलोग प्रयास करते हैं।शोभायात्रा पंचशील बुद्ध विहार से प्रारंभ होकर वापस वही विहार पर समाप्त हुई।इस दौरान पूरा वातावरण भगवान बुद्ध की जयजयकार से गूँज उठा।
इस अवसर पर भीम ज्योति महिला समिति तनुजा वासनिक माधुरी,लिहंता, ममता, अमिता ,पूजा रानी, किरण सुखदेवे
जितेंद्र मडामे,योगेश सहित भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।