प्रांतीय वॉच

आज बालोद जिले के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन किये

Share this

 

मुस्ताक/ईमरान दल्लीराजहरा:- छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आम जनता को डराना चाह रही है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा किया एक प्रकार से अघोषित आपातकाल है भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक से आंदोलन करनारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करतेहुए ककएक्टोरेट गए उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह वेरीगेट लगाएं जय स्तंभ चौक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया पालिका के सामने सैकड़ों की तादाद में मौजूद भाजपा के लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कार्यकर्ता बैरीगेट पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया इस दौरान पुलिसकर्मी और कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर धक्का-मुक्की हुई

 

भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन में सक्रियता के साथ बैठे रहे और उन्होंने भी अपनी गिरफ्तारी पुलिस के समक्ष दिए दिनभर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किए और जमकर नारेबाजी किये गर्मी में एक ओर भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में जेल भरो आंदोलन के लिए कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले वहीं दूसरी ओर पुलिस उन्हें रोकने के लिए सड़क पर बैरीगेट लगाकर मुस्तैद रहें इस बीच भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा और पुलिस बल के बीच जो मांस अटकी हुई पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया वही इस जेल भरो आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, वीरेंद्र साहू ,देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू ,राजेंद्र राय ,प्रीतम साहू , महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल नायक, सुशीला साहू रूखमणी सोनकर गीता मरकाम उषा आश्टिकर देवलाल ठाकुर जय ठाकुर पवन साहू आदित्य पिपरे तोमन साहू संदीप जैन गोविंद वाधवानी सुजीत झा राकेश द्विवेदी महेन्द्र सिंग कासिम क़ुरैशी भूपेन्द्र श्रीवास होरीलाल रावटे शरद ठाकुर लोकेश श्रीवास्तव नरेश साहू लीला शर्मा संगीता चंद्राकर और सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *