प्रांतीय वॉच

लड़की के कपड़े पहनकर पिथौरा के सिन्हा ज्वेलर्स में की चोरी

Share this

पिथौरा। शहर के भीतर ज्वेलरी शॉप दुकान का शटर काट के चोरी करने का मामला सामने आया है. दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी की ज्वेलरी मौजूद थी. ये पूरा मामला पिथौरा के सिन्हा ज्वेलर्स का है.

घटना के बाद मौके पर पिथौरा पुलिस डॉग स्क्वार्ड की टीम को लेकर पहुंची है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इसी इलाके में दिन दहाड़े 9 लाख बीस हजार रुपए उठाईगीरी हुई थी और इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है.

वहीं आज ये दूसरी बड़ी वारदात है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर से चोरों ने एक लाख रुपए नगद सहित लाखों रुपए सोने चांदी सामानों के चोरी की है. वहीं पुलिस के साथ मिलकर दुकानदार चोरी की अनुमानित राशि का आंकलन कर रहा है. प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि चोर जेब में जिसना सोना-चांदी रख सका उतना ही चोरी कर सका है. बाकी ज्वेलरी दुकानदार ने एक साथ जहां ज्वेलरी रखी थी वहां तक चोर पहुंच नहीं पाया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *