महेंद्र सिंह ठाकुर
गरियाबंद/ देवभोग…. सीजी एजुकेशन बोर्ड का 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है इसमें दोनों बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा बाजी मारी है इसका कारण यह माना जा सकता है लड़कियां लड़कों से ज्यादा सिंसियर होती है अपने पढ़ाई के साथ घर में भी अपने परिवार और माता के साथ मिलकर कार्यों में हाथ बटाती है। क्रोना काल के पश्चात पहली बार ऑफलाइन बोर्ड एग्जाम में बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा गरियाबंद के अंतिम छोर और छत्तीसगढ़ बॉर्डर मैं स्थित देवभोग ब्लॉक के ग्राम पूरनापाली के रहने वाले सहायक शिक्षक रेखराम निधि एवं श्रीमती अंजलि निधि की होनहार बेटी बेबी प्रिया निधि जोकि भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल दोहल देवभोग मैं दसवीं कक्षा की विद्यार्थी थी जिन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान चार विषयों में विशेष योग्यता हासिल करते हुए 78% अंक लाकर पूरे देवभोग अंचल को गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ वॉच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से बात करते हुए बेबी अंजलि ने कहा उनका सपना आगे चलकर मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम जैसा महान वैज्ञानिक या विश्व विख्यात भारतीय चिकित्सक डॉक्टर त्रेहन बनने का सपना है। अंजलि के पिता रेख राम निधि ने बताया उनकी यह होनहार बेटी सामाजिक सेवा के साथ सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों में भी विशेष रूचि रखती हैं और सीनियर सिटीजन की मदद भी स्वयं पहल करके करती है। उनकी सफलता पर शाला परिवार के साथ अंचल के प्रसिद्ध वकील लक्ष्मी नारायण अवस्थी कांग्रेस के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोनू अवस्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारी शिव अग्रवाल, खाम सिंह यादव ,सनत हंसराज यादव शिक्षक गण के साथ देवभोग अंचल में बेसिक एवं प्राइमरी शिक्षा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम एम मनु पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मांडवी मिश्रा ,विकास माहेश्वरी, शैलेश मिश्रा, रामायण प्रसाद तिवारी, रितेश तिवारी, बेबी प्रिया तिवारी, बेबी पाखी माहेश्वरी, बेबी शिवज्ञा मिश्रा, बेबी उपासना तिवारी, बेबी परी मिश्रा झाखरपारा सहित अंचल के लोगों ने बेबी प्रिय निधि को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
फोटो …बेबी प्रिया निधि
बेबी अंजलि ने 4 विषयों मे विशेष योग्यता हासिल करते हुए 78% अंक लाकर देवभोग अंचल का नाम रोशन किया
