बालोद। एक कैदी उस समय पुलिस को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया जब उसे कोर्ट से उप जेल ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को बूढ़ा तालाब के पास फिर से पकड़ लिया। दरअसल गुरुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपित को गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट ले जाया जा रहा था।इसी बीच दल्ली रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास एक आरोपित पुलिस गिरफ्त से निकल कर फरार हो गया। बताया जाता है कि फरार कैदी भागते हुए जिला मुख्यालय के शिकारीपारा स्थित कुंडी बरेज तालाब के आसपास में घुस गया। इस वजह से पुलिस को दोबारा आरोपित को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस घंटे भर की मशक्कत करने के बाद पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा और जेल दाखिला किया।
- ← पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि जायसवाल को सदस्य मनोनीत होने पर ढेर सारी बधाई दी
- नर-नारी धान की खेती कर ले रहे अधिक आमदनी →