बिज़नेस वॉच

Share Market Close: अच्छी शुरुआत से शुरू हुआ शेयर बाजार, 53 हजार अंक के पास आया Sensex

Share this

मुंबई। शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 635.43 अंक चढ़कर 53,565.74 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 169 अंकों की वृद्धि के साथ 16,021.10 अंकों पर दस्तक दी।

 

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 228.52 अंक बढ़कर 21873.65 अंक पर और स्मॉलकैप 276.85 अंकों की तेजी के साथ 25,272.36 अंकों पर खुला।

 

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 1158.08 अंक का गोता लगाकर लगभग नौ सप्ताह के निचले स्तर और 53 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 52930.31 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 359.10 अंक लुढ़ककर 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 15808 अंक पर बंद हुआ था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *