(रायपुर ब्यूरो ) | चाहे मंदिर निर्माण की समस्या हो या धर्मांतरण की मार – सूचना मिलते ही अपने दल – बल के साथ खड़े मिलते है शशि व्यास | रायपुर जिले के धर्मजागरण प्रमुख शशि व्यास की यह विशेषता ही उनको अन्य हिन्दूवादी लोगों से अलग पहचान दिला रही है | आज रायपुर शहर की हर गली – मौहल्ले में इनको जानने वाले लोग मिल जाएंगे |
* रात के चाहे दो बजे हो या ठंड की सुबह हिन्दूओं की सेवा करना ही इन्होंने अपना ध्येय माना है |
इनको जानने वाले बताते हैं कि शशि व्यास जी की कथनी और करनी में किंचित मात्र भी अंतर नही होता और अंतर करने वाले इनसे सहन भी नही होते | हिन्दुओं को जगाने के लिए ये अनूठे प्रयोग भी करते रहते हैं | शशि व्यास से बात करने पर हमें पता चला कि बचपन से ही वे हिन्दुत्व के लिए स्पष्ट विचारधारा रखते हैं और बेबाक बोलते हैं | उनका कहना है कि भारत में कई ऐसे क्षेत्र है जहां हिन्दुओं को अपने ही घर में देव आराधना करने से रोका जाता है, मेरे जीवित रहते अपने आस – पास मै ऐसी स्थिति कभी नही बनने दूंगा | हिन्दू विरोधीयों के बारे में उन्होंने ने स्पष्ट चेतावनी दी कि एक भी हिन्दू अगर किसी विधर्मी की वजह से सताया जाता है तो वे इसके खिलाफ ऐडी – चोट एक कर देंगे |
कुछ दिनों पहले श्री व्यास को सुचना मिली कि राजधानी रायपुर के कुशालपुर चौक स्थित एक निजी होटल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा हैं तो तुरंत वे हिंदू संगठन के साथ वहा पहुंच कर उस प्रार्थना सभा पर रोक लगाई गई |