प्रांतीय वॉच

देवसागर में हुआ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Share this

महेंद्र जायसवाल।
बिलाईगढ़-बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम देवसागर में रविवार को त्रिस्तरीय तहसील साहू संघ कसडोल, बिलाईगढ़,भटगांव द्वारा प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू का भव्य एवं आकर्षक झाकी के साथ देवभूमि ग्राम देवसागर में साहू समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू का अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम है, जिसमें तीनों तहसील अध्यक्षो द्वारा स्वागत किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की अराध्य देवी भक्त कर्मा माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुजा के साथ हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधन में सामाजिक एकरूपता लाने की बात कही, समाज को नशा पान से दूर रहने की बात कही, समाजिक एवं राजनीति के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ना है इस पर एकजुट होकर काम करने की बात कही आबादी के हिसाब हमारी संख्या छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश साहू संघ की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष  मोहन कुमारी साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंटी साहू, प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी गण तीनों तहसील साहू संघ के अध्यक्ष, सभी परिक्षेत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *