देश दुनिया वॉच

मातृ दिवस – जानें इस दिन की अहमियत

Share this

आज की तारीख दुनियाभर के लिए बेहद खास है। आज पूरी दुनिया में मातृ दिवस (Mothers Day 2022) मनाया जा रहा है। इस दिवस को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसका मकसद दुनियाभर की माताओं द्वारा बिना शर्त प्यार और उनके द्वारा अपने बच्चों के लिए किए गए प्रत्येक बलिदान को याद करना है। इस अवसर पर सभी लोग अपनी जिन्दगी में मां या मां का किरदार अदा करने वाली महिलाओं को उनके त्याग और समर्पण के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

दुनियाभर में 8 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा. मां के प्यार की बराबरी तो कभी नहीं हो सकती, लेकिन उनके साथ एक खास दिन बिताकर हम उन्हें स्पेशल फील जरूर करा सकते हैं. हमने यहां कुछ खास टिप्स साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर आप मडर्स डे पर अपनी मां को खुश कर सकते हैं.आपने अपने दोस्तों के साथ पार्टी तो कई बार की होगी लेकिन क्या कभी अपनी मां के साथ स्लीपओवर किया ह? मां के साथ इसी तरह की पार्टी करें, उनके पसंदीदा स्नैक्स के साथ उनकी पसंदीदा फिल्म देखें. इस तरह वह आपसे कनेक्टेड फील करेंगी.

 

 

 

 

बातचीत करें

 

मां को सबसे अधिक ये पसंद है कि आप उनके साथ कनेक्टेड रहें. उनकी जिंदगी के बारे में उनसे जानने की कोशिश करें, उनके बचपन, उनके दोस्तों, उनकी मां के साथ उनकी यादों के बारे में पूछें. उनसे वे चीजें पूछें, जिन्हें यादकर उन्हें खुशी मिलती है. उनसे बस बात करें.

 

 

 

 

कुकिंग

 

मां से बेहतर कुक दुनिया में कोई नहीं है. ऐसे में मदर्स डे पर बेस्ट कुक से ही खाना बनाना क्यों न सीखा जाए. इस स्पेशल दिन अपनी मां के साथ किचन में जाएं. उनसे बातचीत करें और उनसे ही उनकी पसंदीदा रेसिपी सीखें. इससे आप उनके साथ कनेक्टेड फील करेंगे और यही उनके साथ दिन बिताने का सही तरीका है.आदतें

 

हम में से कितने लोगों को अपनी मां की आदतों के बारे में पता है. अपनी मां से पूछें कि उन्हें खाली समय में क्या करना पसंद है. अगर उन्हें कविता पढ़ना पसंद है तो उन्हें कविता पढ़कर सुनाएं. अगर उन्हें म्यूजिक सुनना पसंद है तो उनके साथ बैठें और उनके साथ म्यूजिक सुने. अगर उन्हें बागवानी का शौक है तो उनके साथ गार्डन की सैर करें और पौधों को पानी देने में उनकी मदद करें. इस एक दिन वह सब करें, जो आपकी मां को पसंद है.

 

कहां से हुई दिवस की शुरुआत?

 

मातृ दिवस की शुरुआत सबसे पहले साल 1908 में अमेरिका से हुई थी। 1908 में ग्रेफट्न (वेस्ट वर्जीनिया) के एंड्रयूज मेथॉडिस्ट चर्च में पहली बार मातृ दिवस का आयोजन किया गया था। इस दिवस की लोकप्रियता का नतीजा था कि साल 1914 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने इसे देश के राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया।

 

क्यों शुरू हुआ दिवस?

 

एन रीव्स जार्विस एक अमेरिकी महिला थी। उन्होंने अपने जीवनकाल महिलाओं को इस बात के लिए जागरूक करने में बिताया कि उन्हें कैसे अपने बच्चों का पालन-पोषण करना चाहिए। पूरे साल माताओं को अपने अपने बच्चों के लिए समर्पित देखकर एना रीव्स ने भी इच्छा जताई कि कभी कोई अपनी मां की इच्छाओं को पूरा करने के लिए साल में एक दिन जरूर समर्पित करेगा। उनकी सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया जाएगा। एना रीव्स जार्विस ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए मदर्स डे वर्क क्लब का आयोजन किया था। वह इस क्लब को वार्षिक मेमोरियल के रूप में आयोजित करना चाहती थी। हालांकि, इससे पहले ही साल 1905 में उनकी मृत्यू हो गई।

 

बेटी ने पूरा किया सपना

 

एन रीव्स जार्विस के सपने को उनकी बेटी एना जार्विस ने पूरा किया। अपनी मां की मौत के बाद उन्होंने उनके कार्यों को आगे बढ़ाया। साल 1908 में एना जार्विस ने मई के दूसरे रविवार को अपनी मां और सभी माताओं के सम्मान के लिए एंड्रयूज मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च में एक मेमोरियल सेरेमनी का आयोजन किया। इसके बाद धीरे-धीरे यह दिवस अमेरिका और अन्य देशों में भी लोकप्रिय होने लगा। साल 1914 में इसे अमेरिका में औपचारिक रूप से दिवस घोषित कर दिया गया। इसके बाद अन्य देशों ने भी इसे स्वीकृति दी।

 

कुछ देशों में अलग तारीख

 

मातृ दिवस कई देशों में मई के बजाय अन्य महीनों में मनाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम में इसे मार्च महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। वहीं, नॉर्वे में मातृ दिवस फरवरी में मनाया जाता है। अलग-अलग कहानियों से प्रेरित होकर भिन्न तारीखों पर ही, लेकिन इस दिन सभी अपनी माताओं को सम्मान देते हैं।

 

 

 

 

मां से सलाह लें

 

बचपन में हम सभी ने मां-बाप के साथ कनेक्टेड फील किया होगा लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, जाने-अनजाने उनके साथ यह दूरी बनती चली जाती है. ये भी सच है कि हमारे मां-बाप से अच्छी सलाह हमें कोई नहीं दे सकता. अगर आप किसी तरह की परेशानी में हैं और आपको मदद चाहिए, तो आप अपनी मां से सलाह लें.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *