देश दुनिया वॉच

अपने तीन बच्चों को फांसी देकर खुद भी फंदे पर झूल गई माँ, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

Share this

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक मां ने अपने तीन बच्चों को एक-एक कर फांसी पर लटकाया और अंत में खुद ने भी फंदे पर लटककर ख़ुदकुशी कर ली। अपने बच्चों को फांसी देते हुए माँ की हरकत CCTV में कैद हुई है। यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब पति घर पर नहीं था। लौटने पर जब पति ने देखा तो उसे गहरा सदमा पहुंचा। प्रथम दृष्ट्या इस घटना के पीछे की वजह पति और पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले में कपासन थाना क्षेत्र का है।

कपासन SHO फूलचंद टेलर ने बताया है कि कछिया खेड़ी गांव मार्ग पर RNT कॉलेज के पोल्ट्री फार्म में यह हादसा हुआ। फार्म पर लगे CCTV में मां तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाते हुए नज़र आ रही है। इस मामले में मृतका के पति भूरालाल से पूछताछ की जा रही है। महिला के पति ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह रात को बाजार दूध लेने गया था, लौटकर देखा तो पत्नी और बच्चे फंदे पर लटके हुए  थे। पति ने बताया कि वह सात वर्षों से RNT पोल्ट्री फार्म पर ही मुर्गी पालन का काम देख रहा था।

पति ने बताया कि उनकी पत्नी रूपा 28 वर्ष की थीं। बड़ी बेटी शिवानी की आयु 7 वर्ष, बेटा रितेश (6 साल) और छोटी बेटी किरण (3 साल) थी। महिला के पति ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद उसने रस्सी खोलने का प्रयास किया था, बाद में कैची से फंदे को काटा। शव को रखकर उसने फर्म के मालिक और पुलिस को सूचित किया। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *