रायपुर वॉच

ईद-उल-फितर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी शुभकामनाएं…

Share this

 

तापस सन्याल / दुर्ग। ईद-उल-फितर देश भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश के सभी मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद की दिली मुबारकबाद दी है। ईद के मुबारक मौके पर उन्होंने ईश्वर से प्रदेश के अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की कामना की है। गृहमंत्री साहू ने बधाई सन्देश में कहा कि ईद-उल-फितर का यह मौका माहे रमजान की कड़ी इबादत के बाद खुशियों का पैगाम लेकर आता है। यह रहमतों, बरकतों और इबादत का पाक महीना होता है। मेरी दुआ है कि परवरदिगार आप सब की इबादत कबूल फरमाए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *