बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की
अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुशंसा पर कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्राधिकरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के द्वारा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाजसेवी हाजी डॉक्टर हमीद उल्ल खान को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विदित हो कि हाजी डॉ हमीद
उल्ला खान ने विगत 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में अनवरत समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है इस दौरान सर्वप्रथम युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश कमेटी के
सचिव व अल्पसंख्यक विभाग के कांग्रेस कमेटी में
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे हैं, वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं साथ ही मतदाता जागृत मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं डॉ हमीद उल्ला खान को चुनाव पर्यवेक्षक बनाए जाने पर मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता एवं बुद्धिजीवीयो सहित क्षेत्र के जनता ने नियुक्ति होने पर उन्हें बधाई
बहुत शुभकामनाएं दी