देश दुनिया वॉच

102 रुपए महंगा हुआ 19 KG कमर्शियल सिलेंडर, अब चुकाने होंगे इतने रुपए

Share this

LPG Cylinder Rate May 2022: सरकारी तेल कंपनियों हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। मई के महीने में लागू होने वाले रसोई गैस के दाम (LPG Cylinder Rate) सामने आ गए हैं। घरेलू रसोई गैस (14.2 KG) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 19 KG वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 19 KG वाला सिलेंडर 102 रुपए 50 पैसे महंगा हुआ है। इस तरह इस सिलेंडर के लिए अब 2355.50 रुपए चुकाने होंगे। पिछले महीने यह दाम 2253 रुपए था। 5 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 655 रुपए में मिलेगा।

इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 268 रुपए 50 पैसे बढ़े थे। इस तरह महंगाई की मार जारी है। मई में नए रेट लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 2355 रुपए मे मिलेगा। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदवाल नहीं हुआ है यानी दिल्ली में बिना सबसिडी वाला घरेलू सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलता रहेगा। मुंबई में प्रति सिलेंडर 949.50 रुपए, तो कोलकाता में 976 रुपए, चेन्नई में 965.50 रुपए और लखनऊ में 987.50 रुपए रहेगा। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रति सिलेंडर 977 रुपए चुकाने होंगे। पटना में 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के लिए 1039.50 रुपए चुकाने होंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *